अरवल: बलिदाद बाजार में हम पार्टी नेताओं का भव्य स्वागत, पूर्व सांसद प्रतिनिधि अरुण कुमार सिंह रहे मुख्य मेज़बान
Arwal, Arwal | May 1, 2025 गुरुवार दोपहर 1:00 बजे हम पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं बिहार सरकार के लघु सिंचाई मंत्री संतोष कुमार सुमन तथा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष वीरेंद्र सिंह का भव्य स्वागत किया गया। इस स्वागत समारोह की अगुवाई पूर्व सांसद प्रतिनिधि अरुण कुमार सिंह ने की। बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे और पार्टी नेताओं का फूल-मालाओं से स्वागत किया।