**पूर्णिया में दर्दनाक सड़क हादसा: पिकअप की टक्कर से नवविवाहित युवक की मौत, चचेरा भाई गंभीर**
**पूर्णिया।** बिहार के पूर्णिया जिले में बुधवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार नवविवाहित युवक की जान चली गई, जबकि उसका चचेरा भाई गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा गुलाबबाग जीरोमाइल के पास उस समय हुआ, जब तेज रफ्तार पिकअप वैन ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी।
मृतक की पहचान मुफस्सिल थाना क्षेत्र के रामघाट निवासी **मो. मोनिरुद्दीन उर्फ अजमल** के रूप में हुई है। हादसे में उनके साथ बाइक पर सवार चचेरे भाई **मो. परवेज** गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना के बाद पिकअप चालक वाहन मौके पर छोड़कर फरार हो गया।
Bihar, India | Jul 11, 2026