मुगलसराय: कुरहना अंडरपास से लूटकांड का खुलासा, चालक ही निकला मास्टरमाइंड, चार आरोपियों को किया गया गिरफ्तार
कुरहना अंडरपास के पास से 1अप्रैल की रात हुई लूट की घटना का पुलिस ने खुलासा करते हुए सोमवार दोपहर 02 बजे खुलासा कर चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है।वारदात का मास्टरमाइंड खुद वाहन चालक निकला, जिसने साथियों के साथ मिलकर व्यापारी से तलवार के दम पर 45 हजार रुपये व मोबाइल लूटे थे। पुलिस ने आरोपियों को रकम के बंटवारे के दौरान दबोचते नगदी व अन्य समान बरामद किया