बरेली: गौर मोहल्ला बाड़ी में 4 लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ महिला गिरफ्तार, आबकारी एक्ट में मामला दर्ज
बाड़ी थाना पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि गौर मोहल्ला बाड़ी में एक महिला अपने घर के पीछे सफेद कुप्पी में कच्ची अवैध शराब रखकर बेचने की तैयारी कर रही है। सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम मौके पर पहुंची और महिला के कब्जे से 4 लीटर कच्ची अवैध शराब बरामद की। पुलिस ने शराब जब्त कर संबंधित महिला के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज।