गाज़ियाबाद: लिंकरोड पुलिस ने घरों का ताला तोड़कर चोरी करने वाले एक फरार अभियुक्त को गिरफ्तार किया, बरामद हुए 2 मोबाइल
थाना लिंक रोड पुलिस टीम ने घरों का ताला तोड़कर चोरी की घटनाओं को अंजाम देने वाले जमील नाम के 1 शातिर अभियुक्त को गुरुवार शाम करीब साढ़े 4 बजे चेकिंग के दौरान व मैनुअल इनपुट और CCTV की मदद से कौशाम्बी बस स्टैण्ड के गेट नं. 1 के पास खाली पड़े मैदान के खुले गेट के पास से गिरफ्तार किया।