गाज़ियाबाद: निवाड़ी पुलिस ने नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर कई बार दुष्कर्म कर गर्भवती बनाने वाले अभियुक्त को किया गिरफ्तार
थाना निवाड़ी पुलिस टीम ने 16 वर्षीय नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर अपने घर पर बुलाकर पिछले करीब 4 माह से कई बार दुष्कर्म करके उसे 3 माह की गर्भवती बनाने वाले फरदीन नाम के शातिर अभियुक्त को थाना निवाड़ी क्षेत्र से गुरुवार शाम करीब 4 बजे गिरफ्तार किया।