गाज़ियाबाद: थाना नंदग्राम पुलिस टीम ने 3 शातिर चोरों को किया गिरफ्तार, कब्जे से 1 चोरी का ई-रिक्शा बरामद
थाना नंदग्राम पुलिस ने गुरुवार शाम करीब साढ़े 4 बजे मुखबिर की सूचना के आधार पर व चेकिंग के दौरान चोरी की घटना को अंजाम देने वाले 35 वर्षीय संदीप, 23 वर्षीय सनी और 23 वर्षीय रवि उर्फ काली नाम के 3 शातिर अभियुक्तों को सिहानी रोड नन्दग्राम के पास से गिरफ्तार किया। पुलिस टीम ने बताया कि गिरफ्तारी के दौरान अभियुक्तों के कब्जे से चोरी का 1 ई रिक्शा बरामद किया है।