थाना लोनी बॉर्डर पुलिस टीम ने वाहन चोरी करने वाले सोनू और आशू नाम के 2 शातिर अभियुक्तों को गुरुवार शाम करीब साढ़े 4 बजे चेकिंग के दौरान चौकी क्षेत्र गुलाव वाटिका से गिरफ्तार किया। पुलिस टीम ने बताया कि गिरफ्तारी के दौरान अभियुक्त के कब्जे से चोरी की 1 मोटरसाइकिल बरामद हुई है।