गाज़ियाबाद: थाना शालीमार गार्डन पुलिस ने मारपीट और जान से मारने की नियत से युवक पर गाड़ी चढ़ाने वाले 2 अभियुक्तों को किया गिरफ्तार
थाना शालीमार गार्डन पुलिस टीम ने वादी के साथ मारपीट करने व वादी के भाई के ऊपर जान से मारने की नीयत से गाड़ी चढ़ाने के मामले में हैप्पी कुमार और सुनील कुमार नाम के 2 शातिर अभियुक्तों को गुरुवार शाम करीब 4 बजे ईएसआई अस्पताल वाले चौराहे से गिरफ्तार किया।