सहारनपुर: 1.28 लाख के नकली सिक्कों का खुलासा, 5 गिरफ्तार, आरोपी 20-20 रुपए के सिक्के बनाकर शराब ठेकों और टोल पर खपाते थे
सहारनपुर में रविवार को नकली सिक्के बनाने वाले गिरोह का पुलिस ने पर्दाफाश किया है। कोतवाली नगर पुलिस ने एसओजी, स्वाट और सर्विलांस टीम के साथ कार्रवाई करते हुए पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से 20-20 रुपए के 6,400 नकली सिक्के यानी 1.28 लाख रुपए बरामद हुए हैं। इसके अलावा नकली सिक्के बनाने की मशीनें, डाई और उपकरण, 10 हजार रुपए के नोट, आठ मोबाइल