मेरठ में दुस्साहस: दिल्ली पुलिस भर्ती की तैयारी कर रहे युवक की गोली मारकर हत्या, जांच में जुटी पुलिस
उत्तर प्रदेश के मेरठ (हस्तिनापुर) में दिनदहाड़े हुई फायरिंग से हड़कंप मच गया है। राजकीय बालिका इंटर कॉलेज के पास दो बाइकों पर आए 6 हमलावरों ने माननगर निवासी नितिन पर गोलियां बरसा दीं। गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराए गए नितिन की इलाज के दौरान मौत हो गई।
नितिन दिल्ली पुलिस भर्ती की लिखित परीक्षा पास कर चुका था और 3 अक्टूबर को उसका फिजिकल टेस्ट होना था। करीब दो महीने पहले ही उसकी शादी हुई थी और वह अपने परिवार का इकलौता बेटा था। घटना के बाद इलाके में नाकाबंदी कर पुलिस सीसीटीवी खंगालने में जुटी है।
खबर को शेयर करें और ताजा अपडेट्स के लिए हमारे पेज Channel N - मेरठ मित्र को फॉलो करें।
#Meerut #HastinapurNews #MeerutPolice #UPNews #CrimeUpdate #ChannelN #MeerutMitra
Meerut, Meerut | Sep 11, 2026