हलसी: हलसी प्रखंड में तरहारी में बनेगा डिग्री कॉलेज, 5 एकड़ सरकारी भूमि का हुआ सीमांकन
हलसी में डिग्री कॉलेज के लिए तरहारी में 5 एकड़ सरकारी भूमि का सीमांकन कार्य किया गया है. सोमवार अपराह्न 3 बजे अंचलाधिकारी संजीव कुमार राय ने बताया कि तरहारी में खसरा नंबर 57,53, 54 एवं 4 में रखवा 5 एकड़ गैर मजरुआ सरकारी जमीन का शनिवार 13 जून को सीमांकन किया गया है. रिपोर्ट वरीय पदाधिकारी को भेजा जा रहा है.