पीरो: लोकतंत्र का स्वर्णिम पल: मोदी के नाम ऐतिहासिक कीर्तिमान, पीरो में गूंजे जयकारे
Piro, Bhojpur | Jun 10, 2026 देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के सबसे लंबे समय तक निर्वाचित प्रधानमंत्री बनने के ऐतिहासिक कीर्तिमान पर बुधवार को तरारी विधानसभा क्षेत्र में जश्न का माहौल देखने को मिला। भाजपा कार्यकर्ताओं ने पूरे उत्साह और उमंग के साथ इस गौरवपूर्ण क्षण को मनाया।इसी क्रम में शाम 6 बजे के करीब स्थानीय विधायक विशाल प्रशांत पीरो नगर स्थित प्रसिद्ध मां पीटन देवी मंदिर पहुंचे।