गुना नगर: बूढ़े बालाजी पर अशोक की वाड़ी में जुआ खेल रहे दो लोगों को कोतवाली पुलिस ने पकड़ा, 3 हुए फ़रार
गुना में कोतवाली थाना क्षेत्र के बूढ़े बालाजी पर अशोक की वाड़ी में जुआ खेल रहे दो लोगों को पुलिस ने पकड़ा है। थाना प्रभारी अनूप भार्गव ने 2 सितंबर को बताया, मुखबिर की सूचना पर कार्यवाही की गई। तीन लोग मौका पाकर भागने निकले। मौके से 5200 रुपए जप्त किए है। मामला दर्ज कर जांच में लिया है।