गुना नगर: ज़िला कलेक्टर की पहल पर जन सहयोग से बदला शहर का चेहरा, खुद कलेक्टर ने की पेड़ों की छटाई
गुना के जिला कलेक्टर डॉ. सत्येंद्र सिंह की अनूठी पहल के तहत जन सहयोग से शहर में सफाई और सुधार कार्यों का अभियान शुरू किया गया है। इस पहल में नागरिकों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया, जिसमें कलेक्टर खुद पेड़ों की छटाई कर श्रमदान करते नजर आए। जिला अस्पताल में दरवाजों और खिड़कियों की पेंटिंग और सफाई कार्यों को नया रूप दिया गया।