गुना नगर: गुना रेलवे स्टेशन की लाइन नंबर-4 पर ट्रेन की चपेट में आकर घायल हुए अज्ञात बुजुर्ग की ज़िला अस्पताल में हुई मौत
गुना रेलवे स्टेशन के लाइन नंबर 4 पर ट्रेन की चपेट में आए अज्ञात 70 से 75 वर्षीय बुजुर्ग व्यक्ति की उपचार के दौरान जिला अस्पताल में मौत हो गई। 2 सितंबर को जीआरपी थाना गुना से अज्ञात व्यक्ति की पहचान करने सूचना जारी की गई है। मृतक का शव जिला अस्पताल में रखा गया है। उक्त व्यक्ति पहचाने, जानने वाले लोग जीआरपी थाना गुना में संपर्क कर सकते हैं।