गुना नगर: जिले के अतिथि शिक्षकों ने पूर्व सीएम की घोषणाओं पर अमल करने रैली निकालकर सीएम के नाम गुना कलेक्टर को दिया ज्ञापन
गुना में जिले के अतिथि शिक्षकों ने 2 सितंबर को रैली निकालकर पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान द्वारा सितंबर 2023 में अतिथि शिक्षकों की भोपाल महापंचायत में की गई घोषणाओं पर अमल कर आदेश जारी करने की मांग पर मुख्यमंत्री मोहन यादव के नाम गुना कलेक्टर को ज्ञापन दिया है। अतिथि शिक्षकों ने कहा, वर्तमान सरकार ने 1 साल निकालने के बाद भी घोषणाओं पर ध्यान नहीं दिया।