गुना नगर: एबी रोड पर नानाखेड़ी मंडी और जिला न्यायालय के आसपास खड़े ट्रक और ट्राला को यातायात पुलिस ने उठाया, की गई कार्यवाही
गुना में यातायात समस्या और सड़क किनारे खड़े वाहनों की शिकायतों पर पुलिस ने 2 सितंबर को कार्यवाही की। यातायात थाना प्रभारी अजय प्रताप कुशवाहा ने बताया, लगातार शिकायत मिल रही थी। एबी रोड पर नानाखेड़ी मंडी इलाके से चार से पांच ट्रक और ट्राला एवं जिला न्यायालय के आसपास खड़े चार ट्रक को क्रेन मशीन से उठाकर जप्त किया। हिदायत देने के साथ चालानी कार्यवाही की गई।