निवास: निवास के पास करौंदी में बारात से लौटते समय बाइक पोल से टकराई, भाई-बहन घायल, शादी की खुशियां मातम में बदली
Niwas, Mandla | Apr 8, 2026 शादी की खुशियां मातम में बदली, निवास के पास बाइक पोल से टकराई भाई-बहन गंभीर रूप से घायल, बारात से लौटते समय करौंदी में बड़ा हादसा आठ अप्रैल बुधवार तीन बजे निवास थाना क्षेत्र के ग्राम करौंदी के पास अनियंत्रित बाइक सीमेंट के पोल से जा टकराई, जिससे भाई-बहन गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों की पहचान मझगांव निवासी रज्जो बाई और उनके भाई राजू मरावी के रूप में हुई है