पेण्ड्रा रोड गौरेला: कोयले से भरी मालगाड़ी में अचानक आग लगने से हर्री रेलवे स्टेशन पर मचा हड़कंप, फायर ब्रिगेड ने बुझाई आग
गौरेला पेंड्रा मरवाही जिले के छत्तीसगढ़ मध्य प्रदेश की सीमावर्ती क्षेत्र में स्थित हर्री स्टेशन में कटनी से रायपुर जा रही कोयले से भरी मालगाड़ी में शुक्रवार को दोपहर अचानक आग लगने से हड़कंप मच गया हर्री रेलवे स्टेशन से गुजरते हुए एक डिब्बे से धुआं निकलते देख रेलवे कर्मचारियों ने तुरंत सतर्कता बरतते हुए स्टेशन मास्टर को सूचना दी जिसके बाद फायर ब्रिगेड को।