जगदलपुर: घरेलू गैस सिलेंडरों के दुरुपयोग पर खाद्य विभाग की कार्रवाई, 36 सिलेंडर जप्त किए गए
कलेक्टर आकाश छिकारा के निर्देशानुसार जगदलपुर शहर एवं समीपस्थ कस्बे में घरेलू गैस सिलेंडरों के अवैध व्यावसायिक उपयोग को रोकने के लिए खाद्य विभाग द्वारा शुक्रवार को एक बड़ी और समन्वित कार्रवाई की गई। खाद्य नियंत्रक श्री घनश्याम राठौर के मार्गदर्शन में विभाग की टीम ने बस स्टैंड, शहीद पार्क, धरमपुरा और नगरनार जैसे प्रमुख व्यापारिक क्षेत्रों में एक साथ कार्रवाई