शाहजहांपुर: 349 आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों व सहायिकाओं को मिले नियुक्ति पत्र
शाहजहाँपुर। प्रदेश सरकार की पारदर्शी चयन प्रक्रिया के तहत सोमवार को जनपद की 3 आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों और 346 सहायिकाओं के जीवन में नई खुशहाली आई। विकास भवन सभागार में आयोजित कार्यक्रम में लखनऊ से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के लाइव प्रसारण को देखा गया, जिसके बाद स्थानीय जनप्रतिनिधियों और प्रशासनिक अधिकारियों ने नवनियुक्त अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र और स्मार्