धनौरा: गजरौला के चौहानपुरी स्थित मां दुर्गा मंदिर में हुई भजन संध्या, लोगों ने हनुमान चालीसा व बजरंग बाण का किया गुणगान
गजरौला के मां दुर्गा मंदिर में शाम के समय भजन संध्या का आयोजन। हनुमान चालीसा , बजरंग बाण,श्रीराम स्तुति व आरती गाकर भक्तों ने किया भजन कीर्तन। बता दें कि बुधवार को करीब 6:30 बजे नगर के मौहल्ला चौहान पुरी स्थित मां दुर्गा मंदिर पर भजन संध्या का आयोजन कराया गया।भजन संध्या में भक्तों ने हनुमान चालीसा बजरंग बाण श्रीराम स्तुति एवं आरती गाकर भगवान का गुणगान किया।