धनौरा: गजरौला के स्टेशन रोड पर श्री बालाजी महाराज के जागरण कार्यक्रम का आयोजन, सैकड़ों भक्तों ने पहुंचकर किया गुणगान
गजरौला के स्टेशन रोड पर श्री बालाजी महाराज के जागरण कार्यक्रम का आयोजन कराया गया। जिसमें भक्तों ने श्री बालाजी महाराज, श्रीराम,व हनुमान महाराज के भजनों का गुणगान किया।साथ ही भजनों के साथ जागरण में बज रहे ढोलक तासों पर भक्त ठुमकते नजर आये। बता दें कि जागरण का शुभारंभ मंगलवार की रात करीब 9:00 बजे बाबा की ज्योत जलाकर किया गया।