धनौरा: गजरौला संगम गेस्ट हाउस पर एसडीएम ने किया छापा, चार जोड़े पकड़े, गेस्ट हाउस कराया बंद
गजरौला औद्योगिक नगरी क्षेत्र में एसडीएम संगम गेस्ट हाउस पर छापेमारी कर दी, इस दौरान छापेमारी से होटल संचालकों में हड़कंप मच गया। बुधवार को करीब 3:00 बजे छापेमारी के दौरान संगम गेस्ट हाउस के अंदर चार जोडे मौके से एसडीएम ने पकड़ लिए, जिसके बाद सभी को थाने लाया गया और युक्तियां को उनके परिवार के लोगों को सौंप दिया।