धनौरा: गजरौला गांव में महिला ग्रामीणों को झूठे बलात्कार और छेड़छाड़ के मुकदमे में फंसाने की धमकी दे रही है
गजरौला। थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी ग्रामीणों ने गांव के एक परिवार की महिलाओं पर आए दिन गाली गलौज करने और विरोध करने पर पुरूषों पर बलात्कार व छेड़छाड़ के झूठे मुकदमे दर्ज कराने की धमकी देने का आरोप लगाया है। इस बाबत ग्रामीणों ने पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस ने जांच कर कार्रवाई का आश्वासन दिया है।