घाघरा: घागरा प्रखंड के विभिन्न पूजा पंडालो और मंदिरों में मां कात्यायनी की पूजा धूमधाम से हुई आयोजित
Ghaghra, Gumla | Oct 16, 2026 घाघरा प्रखंड के विभिन्न पूजा पंडालों और मंदिरों में शारदीय नवरात्र के छठे दिन मां दुर्गा के छठे स्वरूप मां कात्यायनी की धूमधाम से पूजा-अर्चना की गई। सुबह से ही श्रद्धालु पूजा स्थलों पर पहुंचने लगे। पंडालों में वैदिक मंत्रोच्चार और विधि-विधान के साथ मां कात्यायनी की पूजा की गई। श्रद्धालुओं ने माता को फल,फूल,प्रसाद और चुनरी अर्पित कर सुख-समृद्धि की कामना की