परिहार: परिहार थाना में शांति समिति की बैठक, एसडीओ ने कहा- दशहरा शांतिपूर्ण माहौल में मनाएं
परिहार थाना परिसर में आयोजित शांति समिति की बैठक में एसडीओ सदर ने कहा कि दशहरा पर्व आपसी भाईचारे और सौहार्द का प्रतीक है, इसे शांतिपूर्ण माहौल में मनाना सभी की जिम्मेदारी है। बैठक में एसडीपीओ सदर-2, अंचलाधिकारी, सर्किल इंस्पेक्टर, जनप्रतिनिधि और पूजा समिति के सदस्य मौजूद रहे।