बेला पुलिस ने मच्छपकौनी में शराब के नशे में हंगामा कर रहे युवक को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार की पहचान परिहार थाना क्षेत्र के धामी टोल निवासी राजू कुमार उर्फ आशिक के रूप में हुई है। थाना अध्यक्ष अचल अनुराग ने बताया कि आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।