परिहार: लहुरिया में अतिक्रमण से सड़क व नाला निर्माण अटका
लहुरिया पंचायत में मस्जिद से हाई स्कूल तक सड़क और नाला निर्माण कार्य छह महीने से अटका हुआ है। सरकारी मापी में तीन फीट जमीन पर अतिक्रमण सामने आया। पंचायत प्रतिनिधि अमानुल्लाह उर्फ़ निराले ने बताया कि सामाजिक स्तर पर अतिक्रमण हटाने की कई कोशिशें विफल रहीं। बारिश से सड़क जर्जर हो गई है और लोगों को आवागमन में कठिनाई होती हैं।