परिहार: परिहार पुलिस की अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई, 503.2 लीटर नेपाली शराब, माल वाहक और 3 बाइक जब्त
सीतामढ़ी पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर परिहार थाना क्षेत्र में चलाए गए विशेष अभियान के तहत पुलिस ने अवैध शराब कारोबारियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। छापामारी के दौरान पुलिस ने 503.2 लीटर नेपाली देशी शराब बरामद किया है। इसके साथ ही एक मालवाहक चार पहिया वाहन और तीन मोटरसाइकल जब्त किया गया है।