गोरखपुर: कैमरे में कैद हुई चोरी की घटना, महिला बनकर आए चोरों ने उड़ाए लाखों रुपये
महिलाओं के कपड़े पहनकर आए शातिर चोरों ने गोरखपुर के जुबली कॉम्प्लेक्स स्थित एक दुकान को निशाना बनाते हुए करीब 1 लाख 75 हजार रुपये की नकदी पर हाथ साफ कर दिया। चोरी की पूरी वारदात आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है, जिसके आधार पर अब पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है। मामला कोतवाली थाना क्षेत्र के जुबली कॉम्प्लेक्स का है, जहां एक्सपेयर इंडिया नामक