नवाबगंज: बेरहरा में पंचायत भवन मार्ग तालाब में तब्दील, गांव में जलभराव से ग्रामीणों को आवागमन में परेशानी
बाराबंकी के देवा ब्लॉक क्षेत्र के बेरहरा गांव में पंचायत भवन को जाने वाला मुख्य मार्ग इन दिनों बदहाली का शिकार है। हमेशा यह सड़क तालाब में तब्दील रहती है, जिससे ग्रामीणों का आवागमन पूरी तरह से बाधित हो जाता है।जलनिकासी की समुचित व्यवस्था न होने के कारण पानी हमेशा सड़क पर जमा रहता है। इससे कीचड़ और गड्डों की समस्या और गंभीर हो जाती है।