औरैया: फफूंद क्षेत्र के दूल्हा राय का पुरवा गांव में हुई मारपीट, तीन लोग हुए घायल, पुलिस कर रही है मामले की जांच
फफूंद थाना क्षेत्र के दूल्हा राय का पुरवा गांव में मामूली बात को लेकर एक ही परिवार के तीन लोगों के साथ मारपीट हुई है। तीन लोगों को पुलिस द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दिबियापुर में मेडिकल परीक्षण के लिए लाया गया है। थाना प्रभारी ने बताया है कि मामले की जांच की जा रही है।