मऊगंज: रतनगवां चौराहा: टेंट को लेकर विवाद, जातिसूचक गालियां और मारपीट, तीन पर एफआईआर
Mauganj, Rewa | Feb 1, 2026 मऊगंज थाना क्षेत्र के रतनगवां चौराहे पर टेंट लगाने को लेकर हुआ विवाद हिंसा में बदल गया।बमुरिहा श्रीपति निवासी 27 वर्षीय राकेश कुमार साकेत ने तीन युवकों पर जातिसूचक गालियां देने मारपीट करने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है।फरियादी के अनुसार आज 1 फरवरी दोपहर समोसा खाते समय निशांत गुप्ता से टेंट लगाने को लेकर कहासुनी हुई फिर मारपीट हो गई