मऊगंज: नौढिया में रास्ता विवाद: प्रशासन के सामने एक व्यक्ति ने काटी हाथ की नस, भारी पुलिस बल लौटा
Mauganj, Rewa | Jan 30, 2026 लौर थाना क्षेत्र के ग्राम नौढिया में आज 30 जनवरी की दोपहर रास्ता निकलवाने पहुँचे प्रशासन को उस समय पीछे हटना पड़ा जब एक भूमि स्वामी ने विरोध में हाथ की नस काट ली।भारी पुलिस बल के साथ प्रशासन अतिक्रमण हटाकर रास्ता खुलवाने पहुँचा था।इस दौरान भूमि के पटेदारों ने विरोध शुरू कर दिया।जबरन कार्रवाई की कोशिश हुई तो नौढिया निवासी ने हाथ काट लिया।