मऊगंज: मऊगंज में सड़क सुरक्षा रथ रवाना, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक और एसडीओपी ने दिखाई झंडी, दिया 'जीवन रक्षा' का संदेश
मऊगंज जिले में सड़क दुर्घटनाओं पर नियंत्रण और आमजन को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से आज शनिवार शाम 4 बजे सड़क सुरक्षा जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया।जिला पुलिस मुख्यालय से शाम 4 बजे शुरू हुए इस अभियान का शुभारंभ अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विक्रम सिंह ने किया। इस अवसर पर एसडीओपी सचि पाठक एवं यातायात पुलिस का अमला मौजूद रहा।