मऊगंज: मऊगंज बाईपास ढढनी से युवक लापता, माँ बोली- ज़मीन ले लो, मेरा बेटा लौटा दो, सत्ता के साये में उठे सवाल
Mauganj, Rewa | Jan 30, 2026 मऊगंज बाईपास ढढनी से एक युवक रहस्यमय ढंग से लापता हो गया।48 घंटे हुए युवक का कहीं पता नहीं चला परिजन पुलिस थाने में रिपोर्ट लिखाई है।अनिल पांडेय उर्फ लल्लू जो जमीन विवाद में ग्रामीणों की कभी आवाज़ बनते थे आज 48 घंटे से रहस्यमय रूप से लापता है।घर में चूल्हा नहीं जला माँ की आँखें बेटे की राह तकते-तकते सूनी हो चुकी हैं।मां कहा जमीन ले लो पर मेरे लालू को लौटा दो