चौगाईं: बीरपुर गांव: ग्रामीण चिकित्सक के मना करने पर सिरफिरे युवक ने क्लिनिक में घुसकर मारी गोली
Chaugain, Buxar | May 23, 2026 मुरार थाना क्षेत्र के बीरपुर गांव में शुक्रवार की दोपहर 1 बजे एक निजी क्लिनिक में उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब इलाज को लेकर हुए विवाद के बाद एक युवक ने ग्रामीण चिकित्सक पर फायरिंग करने की कोशिश कर दी। हालांकि पिस्तौल से गोली मिसफायर हो जाने के कारण बड़ा हादसा टल गया और चिकित्सक सुरक्षित बच गए। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल बन गया।