बाढ़: बाढ़ के लाल ने यूपीएससी में 50वां रैंक पाकर किया कमाल, परिवार हुआ गौरवान्वित
Barh, Patna | Mar 6, 2026 बाढ़ अनुमंडल के एक छोटे से गाँव ढीवर का रहने वाले ईशित्वा आनंद ने यूपीएससी की परीक्षा में आल इंडिया में 50 वां रैंक लाकर अपने प्रदेश, शहर, समाज और परिवार का नाम रोशन किया है। जैसे ही ईशित्वा आनंद की सफलता की ख़बर आई ढीवर गांव में खुशियां छा गई। उनकी दादी रेखा सिन्हा ने शुक्रवार संध्या 5 बजे बताया कि ईशित्वा बचपन से ही पढ़ने में तेज था।