केशकाल: ग्राम चिखलाडीही में छोटे भाई ने बड़े भाई की पीट-पीट कर की हत्या, केशकाल पुलिस ने आरोपी छोटे भाई को किया गिरफ्तार
केशकाल थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम चिखलाडीही में शनिवार की रात करीब 8 बजे चिखलाडीही निवासी निरंजन मरापी और भुखन मरापी की शराब के नशे में लड़ाई झगड़ा मारपीट हुआ। इसी दौरान निरंजन ने भुखन की पीट-पीट कर हत्या कर दी।और मौके से फरार हो गया।सूचना पर रविवार की सुबह 9 बजे केशकाल पुलिस मृतक के शव को कब्जे में लेकर आरोपी को भी गिरफ्तार कर अग्रिम कार्यवाही की जा रही है।