केशकाल: ग्राम बड़ेठेमली में बाइक से गिरकर युवक गंभीर रूप से घायल, फरसगांव अस्पताल में डॉक्टरों ने किया मृत घोषित
केशकाल क्षेत्र के बड़े ठेमली में गुरुवार की रात करीब 10 बजे बाइक से गिरकर गाँव का ही युवक महेश नेताम पिता संतराम नेताम गम्भीर रूप से घायल हो गया। कुछ युवको ने उसे घायल अवस्था मे घर में छोड़कर चले गए। वह बहुत तड़प रहा है।, जिसे परिजनों के द्वारा निजी वाहन से उसे उपचार हेतु करीब 12 बजे फरसगांव अस्प्ताल लाया गया। लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया ।।