केशकाल: दशहरा पर्व पर केशकाल थाना परिसर में हुआ शस्त्र पूजन
दशहरा पर्व के उपलक्ष्य में प्रति वर्ष की भांति इस वर्ष शनिवार को 12 बजे केशकाल थाना परिसर में शस्त्र पूजन किया गया। इस दौरान केशकाल एसडीओपी भूपत सिंह एवं थाना प्रभारी विकास बघेल के द्वारा समस्त पुलिस स्टाफ के साथ मिलकर विधिवत हवन, पूजन एवं आरती कर शस्त्रों की पूजा की गई।