गया टाउन सीडी ब्लॉक: गयाजी शहर में केएल गुप्ता शोरूम के पास दिनदहाड़े बाइक चोरी, सीसीटीवी में कैद हुई वारदात
मंगलवार को सुबह 8:00 बजे गया शहर में बाइक चोरों के हौसले लगातार बुलंद होते जा रहे हैं। ताजा मामला शहर के व्यस्त इलाके केएल गुप्ता शोरूम के पास का है, जहां दिनदहाड़े एक शातिर चोर ने हीरो स्प्लेंडर प्लस बाइक चोरी कर ली। चोरी की पूरी घटना आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया और लोगों में दहशत का माहौल है।