मुशहरी: अवैध संबंध के शक में युवक की पीट-पीटकर हत्या, आरोपी फरार, ग्रामीण एसपी ने दी जानकारी
मुजफ्फरपुर जिले के औराई थाना क्षेत्र में अवैध संबंध के शक में एक युवक की पीट-पीटकर हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। मृतक की पहचान पटोरी गांव निवासी 36 वर्षीय राकेश दास के रूप में हुई है। घटना के बाद से मुख्य आरोपी फरार बताया जा रहा है, जबकि पुलिस मामले की जांच में जुटी है। परिजनों के अनुसार राकेश दास गुरुवार की रात घर से निकले थे, लेकिन वापस नहीं लौटे।