महाराजा अग्रसेन सेवा समिति तथा वन विभाग द्वारा आयोजित एक पेड़ मां के नाम कार्यक्रम में केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने लिया हिस्सा। कृष्णपाल गुर्जर से पहले कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे होड़ल के विधायक हरेंद्र रामरतन तथा पूर्व विधायक दीपक मंगला। दोनों ने जिले के प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा वहां पर उनकी उपेक्षा किए जाने पर आलोचना की। कुछ ही देर बाद दीपक मंगला में तो यहां तक कह दिया कि डीसी साहब आपको फावड़ा चलाना भी आता है। हरेन्द्र सिंह बोले परसों होने वाली विधायक दल कीबैठक में मुख्यमंत्री जी के सामने इन अधिकारियों की खाट खड़ी करूँगा।
Palwal, Palwal | Jun 20, 2026