समाजसेवी दिनेश अहारी ने आज एक भक्ति जन जागरण कार्यक्रम में हिस्सा लिया। हवन और सत्संग कार्यक्रम में समाजसेवी अहारी ने भजन करते हुए भक्ति भजन का आनंद लिया और भक्तों और सज्जनों को आनंद करवाया।। उन्होंने इस अवसर पर तमाम भक्तों के समक्ष बारिश की कामना करते हुए भक्त जनों को समाज में भक्ति जन जागरण अधिक से अधिक हो जिससे समाज में एक पॉजिटिव ऊर्जा का संसार होगा। उन्होंने कहा कि हमारे समाज में संत सुरमाल महाराज गोवनघर महाराज, मावजी महाराज जैसे महान महा गुरुओं ने इस समाज को जगाने के लिए यही हथियार अपनाया था जिसका नाम था भक्ति जन जागरण और उसी से समाज में जन जागरण आया है जिससे आज आदिवासी समाज का व्यक्ति पढ़ लिखकर के हर क्षेत्र में आगे बढ़ रहा है यह देन उन गुरुओं की भक्ति की ही देन है, उन्होंने समाज के युवाओं को एवं समाज के सभी भाइयों को बहनों को माताओ को गुरुओ के दिए उपदेशों पर चलते हुए अपने जीवन का निर्वहन करने हेतु प्रेरित किया 🙏🙏