हुज़ूर: भोपाल के संबल घोटाले पर गरमाई सियासत,नेता प्रतिपक्ष बोली -निगम में और भी कई घोटाले
Huzur, Bhopal | Feb 18, 2024 भोपाल के संबल योजना घोटाले पर अब कांग्रेस भी मैदान में उतर गई हैं। नगर निगम में नेता प्रतिपक्ष शबिस्ता जकी ने निगम में और भी घोटाले होने के आरोप लगाए हैं। वहीं,संबल योजना में दोषी अधिकारियों के नाम सार्वजनिक करने की मांग की है। इसे लेकर कांग्रेस अब प्रदर्शन भी करेगी।