हुज़ूर: भोपाल के निशातपुरा इलाके में स्थित नेवरी रेलवे ट्रैक पर मिली एक युवक की लाश, पुलिस जुटी जांच में
Huzur, Bhopal | Feb 18, 2024 भोपाल के निशातपुरा इलाके में स्थित नेवरी रेलवे ट्रैक पर युवक की लाश मिली है। इस युवक ने डेढ साल पहले आपसी विवाद के बाद एक अन्य युवक पर चाकू से जानलेवा हमला कर दिया था। मृतक के पिता का आरोप है कि इसी दुश्मनी के चलते बेटे की हत्या की गई है। वहीं पुलिस का कहना है कि प्रारंभिक जांच में ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत होना लग रहा है।