शाजापुर जिले में बुधवार-गुरुवार की दरमियानी रात और शुक्रवार सुबह हुई तेज आंधी और बारिश ने किसानों की मेहनत पर पानी फेर दिया।कई गांवों में गेहूं की खड़ी फसल खेतों में गिर गई, जिससे दाने कमजोर पड़ने और फसल खराब होने का खतरा बढ़ गया है।वहीं जिन किसानों ने चना काटकर खेत में रखा था,उनकी कटी हुई फसल भी भीगकर खराब हो गई। शासन-प्रशासन से मुआवजा और बीमा राशि की मांग